कांगना रणौत को पतलीकूहल में दिखाए काले झंडे, लगे गो बैक के नारे
युवा कांग्रेस ने सांसद कंगना रणौत के खिलाफ काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस मनाली ब्लॉक के अध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पतलीकूहल में काले झंडे दिखाकर गो बैक कंगना के नारे लगाकर रोष व्यक्त किया।
इस दौरान भाजपा व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुकी हुई। इससे स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही। पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले तीन कार्यकर्ताओं को वहां से हटाकर दूर किया। मनीष ठाकुर ने कहा कि बाढ़ में सड़कें और पुल बह गए। लोगों के घर और बगीचे नष्ट हो गए। लेकिन सांसद कंगना रणौत को अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों का दर्द नजर नहीं आया। इस दौरान खूब गहम गहमी का माहौल बना रहा। इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, बाद में छोड़ दिया।