अनुज कुमार का सपना इंजीनियर बनना
अनुज कुमार के पिता रणजीत सिंह केंद्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार, गुरुजन और क्षेत्रवासी बेहद गौरवान्वित हैं। प्राथमिक शिक्षा खंड खुंडिया के अध्यक्ष भीम सिंह राणा सहित गांववासियों ने अनुज व उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनुज की यह उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का उत्कृष्ट उदाहरण है। अनुज कुमार ने बताया कि उनका लक्ष्य इंजीनियर बनना है और यह सफलता उनके बड़े सपनों की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और समर्पण ही हर सफलता की कुंजी है, जिसका वे अनुसरण करते रहेंगे। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि अनुज जैसा युवा प्रतिभा का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा देगा।