फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: जेबीटी और सीएंडवी बनेंगे टीजीटी, शिक्षा सचिव ने प्रमोशन मामले में की कार्रवाई

Fri, 26 Sep 2025 01:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

30 महीने में जेबीटी और सीएंडवी से टीजीटी प्रमोशन सूचियां जारी नहीं हुई हैं। आवेदन तिथि आगे सरकाते हुए प्रमोशन को विलंब किया जाता रहा है। 
विज्ञापन
शिक्षक(सांकेतिक) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पिछले 30 महीने में जेबीटी और सीएंडवी से टीजीटी प्रमोशन सूचियां जारी नहीं हुई हैं। आवेदन तिथि आगे सरकाते हुए प्रमोशन को विलंब किया जाता रहा है। अब इस मामले में राजकीय टीजीटी कला संघ की ओर से सरकार को दिए ज्ञापन पर कार्रवाई हुई है। संघ के प्रदेश महासचिव विजय हीर ने बताया कि इस मामले में उनकी ओर से सौंपे गए ज्ञापन को शिक्षा सचिव ने स्कूल शिक्षा निदेशक को प्रेषित कर अगली कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 17 सितंबर 2025 को इस बारे में शिक्षा सचिव कार्यालय ने आदेश जारी किए हैं। वर्तमान में शिक्षा विभाग में जेबीटी से टीजीटी के पदोन्नति के लिए करीब 220 और सीएंडवी से टीजीटी के 120 से अधिक पदों पर पदोन्नति होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रक्रिया के तहत 5 सितंबर 2025 तक आवेदन करने थे और अब शिक्षक डीपीसी का इंतजार कर रहे हैं। पहले ही आचार संहिताओं में फंस चुकी ये पदोन्नति कहीं अब पंचायत चुनाव आचार संहिता के कारण रुक नहीं जाए, इसलिए यह मामला संघ ने राज्य सरकार से उठाया था। टीजीटी के रिक्त पदों को प्रमोशन से जल्दी भरा जा सकता है, क्योंकि कमीशन से शुरू भर्ती में आवेदन प्रक्रिया ही छह महीने हो चुकी है और परीक्षा आयोजन, परिणाम घोषणा और नियुक्ति के अभी एक साल और बीत सकता है। ऐसे में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत रिक्त पदों की संख्या 10 प्रतिशत से अधिक नहीं रहनी चाहिए। जेबीटी से टीजीटी प्रमोशन भी दो साल से लंबित है, जबकि टीजीटी आर्ट्स के 344, टीजीटी मेडिकल के 282, टीजीटी नॉन मेडिकल के 473 पद रिक्त हैं। ऐसे में संघ की अपील पर शिक्षा सचिव की कार्रवाई से शिक्षकों को अगले माह प्रमोशन सूची जारी होने की उम्मीद जागी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें