फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कोविड जांच के लिए प्राथमिकता वाले समूह चिह्नित करने के निर्देश

Fri, 23 Jul 2021 06:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों, जुकाम जैसे लक्षणों वाले व्यक्तियों, कारागार के बंदियों, शिक्षण संस्थानों, छात्रावासों, फैक्ट्री या उद्योगों में कार्यरत मजदूरों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, नर्सिंग होम, पर्यटन स्थलों, होटल सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों में चिह्नित आबादी और संस्थानों में कोरोना जांच के लिए प्राथमिकता देने को कहा है। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। जिला उपायुक्तों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से जिलों में कोविड-19 की जांच के लिए प्राथमिकता वाले लोगों और समूहों को चिह्नित करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों, जुकाम जैसे लक्षणों वाले व्यक्तियों, कारागार के बंदियों, शिक्षण संस्थानों, छात्रावासों, फैक्ट्री या उद्योगों में कार्यरत मजदूरों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, नर्सिंग होम, पर्यटन स्थलों, होटल सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों में चिह्नित आबादी और संस्थानों में कोरोना जांच के लिए प्राथमिकता देने को कहा है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए परस्पर दूरी बनाए रखने, साबुन से हाथ धोना और मास्क का उपयोग करना आदि नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें