फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी हलचलों के बीच राहुल गांधी से मिलने पहुंचे निर्दलीय विधायक

Sat, 01 Apr 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से शुक्रवार को हिमाचल के तीनों निर्दलीय विधायकों ने नई दिल्ली में भेंट की। तीनों विधायकों पवन काजल, मनोहर धीमान और किरणेश जंग ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में आस्था जताते हुए कहा कि वे कांग्रेस सरकार के साथ खडे़ हैं।
विज्ञापन


ये तीनों विधायक शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा और डलहौजी की कांग्रेस विधायक एवं पंजाब की पार्टी प्रभारी आशा कुमारी के नेतृत्व में राहुल गांधी से मिले। कांग्रेस से जुडे़ रहे निर्दलीय विधायक बलवीर वर्मा के भाजपा का दामन थामने के बाद ही ये राजनीतिक हलचल हुई है।
 
निर्दलीय विधायक पवन काजल का विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कांगड़ा, मनोहर धीमान का इंदौरा और किरणेश जंग का पांवटा है। नई दिल्ली में इस भेंट के बाद फोन पर कांगड़ा के निर्दलीय विधायक पवन काजल ने कहा कि तीनों निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस सरकार को समर्थन दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी राहुल गांधी से बहुत अच्छी मुलाकात हुई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह में आस्था होने के वजह से ही उनसे जुडे़ हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव अभी दूर है। अभी टिकट पर भी कोई बात नहीं हुई। ये महज शिष्टाचार भेंट थी। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि तीनों निर्दलीय विधायकों ने राहुल गांधी को विश्वास दिलाया है कि वे कांग्रेस के साथ खडे़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें