फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में विधानसभा का शीत सत्र आज से, हंगामे के आसार

Mon, 10 Dec 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की 13वीं विधानसभा के सोमवार से शुरू हो रहे दूसरे शीतकालीन सत्र में हंगामे के आसार हैं। धर्मशाला के तपोवन में छह दिवसीय सत्र में विपक्ष ने घेरने की रणनीति बनाई है तो सत्तापक्ष भी हर सवाल का करारा जवाब देने को तैयार है।

विज्ञापन


विपक्ष सरकार के एक साल के कार्यकाल को विफल बता रहा है। सरकार उसी पर पलटवार की तैयारी में है। उधर, आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पांच राज्यों में हुए चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों पर भी हंगामा होने की संभावना है। रविवार को सीएम, नेता प्रतिपक्ष, अधिकतर विधायक और प्रशासनिक अमला धर्मशाला पहुंच गया है। 

विज्ञापन

सोमवार दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाले सत्र के पहले दिन सत्तापक्ष-विपक्ष के 66 तारांकित और 16 अतारांकित सवालों पर सरकार जवाब देगी। इनमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत परियोजनाओं और मुख्यमंत्री आदर्श विद्या केंद्र पर पूछे सवालों पर हंगामा होनेे के आसार हैं।

एक घंटे के प्रश्नकाल के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुुर सप्ताह भर की शासकीय सूची से अवगत करवाएंगे। फिर विधानसभा सचिव की ओर से राज्यपाल से स्वीकृत एक विधेयक और एक अध्यादेश को सदन के पटल पर रखेंगे।

इसके बाद विधायक राकेश जम्वाल की ओर से फोरलेन पर गिर रहे डंगे से हादसों के खतरे पर ‘अमर उजाला’ में छपी खबर का उल्लेख करते हुए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया जा सकता है। फिर विधायक राकेश पठानिया और रमेश ध्वाला की ओर से नियम 130 के तहत प्रदेश में घटते जलस्तर पर चर्चा का प्रस्ताव रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें