हिमाचल की अर्थव्यवस्था की रीढ़ पर्यटन उद्योग को लॉकडाउन की मार को बचाने के लिए प्रदेश सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। मंत्रिमंडल की बैठक में शनिवार को अफसरों की गठित कमेटी ने प्रस्तुति दी। इसमें प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े होटल मालिकों को बिजली का सरचार्ज एक फीसदी कम किया जाएगा। पहले यह सरचार्ज दो फीसदी वसूला जाता रहा है। होटलों से बिजली की डिमांड चार्ज में छह माह की छूट दी जाएगी। प्रदेश में स्थापित उद्योगों के बिजली के डिमांड चार्जेज में सरकार छह माह तक छूट देगी। निजी बस ऑपरेटरों के सभी प्रकार के टैक्स अप्रैल से चार माह तक माफ किए जाएंगे।