फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी मंत्री हुईं इस कदर नाराज, दे डाली सदन में न आने की धमकी

Fri, 25 Aug 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार को बागवानी विभाग से प्रधान सचिव जगदीश चंद्र शर्मा को हटाना महंगा पड़ा। सचिव के तबादला आदेश से बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स इस कदर नाराज हुईं कि उन्होंने सदन में नहीं आने तक की धमकी दे डाली। सचिव शर्मा को दोबारा विभाग सौंपने के साथ स्टोक्स विभाग से निदेशक रैंक के अधिकारी को हटाने पर अड़ र्गइं।
विज्ञापन


जब मंत्री विधानसभा नहीं पहुंचीं तो सरकार के हाथ-पांव फूले। मुख्यमंत्री से तबादला निरस्त करने का आश्वासन लेकर परिवहन मंत्री जीएस बाली सुबह स्टोक्स के घर पहुंचे। बाली के समझाने-बुझाने के बाद मंत्री उनके साथ विधानसभा पहुंचीं।


बैकफुट पर आई सरकार ने सचिव का तबादला निरस्त किया। इससे मंत्री स्टोक्स का गुस्सा फिलहाल शांत हुआ है, लेकिन उद्यान विभाग के जिस अधिकारी के कारण यह बवाल हुआ, उसे हटाने पर वह अब भी अड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

इस अधिकारी को नापसंद करती हैं स्टोक्स

सरकार ने बुधवार देर शाम शासन ने आदेश जारी किया कि प्रधान सचिव जेसी शर्मा से हॉर्टिकल्चर विभाग लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव अरविंद मेहता को सौंपा गया है। प्रधान सचिव परिवहन एवं तकनीकी शिक्षा संजय गुप्ता को मत्स्य विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।

लंबे समय से जेसी शर्मा को हॉर्टिकल्चर विभाग से हटाए जाने की कवायद चल रही थी, लेकिन सचिव विभागीय मंत्री विद्या स्टोक्स की पसंद माने जाते रहे हैं। हॉर्टिकल्चर विभाग के एक वरिष्ठ विभागीय अधिकारी और प्रधान सचिव के बीच मतभेदों को भी इस तबादले से जोड़ा जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो मंत्री इस अधिकारी को नापसंद करती हैं, लेकिन सरकार में उसकी खासी पैठ है। अपने सियासी रसूख का इस्तेमाल कर उसने प्रधान सचिव का विभाग बदलवा दिया। यह सूचना जैसे ही बुधवार देर शाम को विभागीय मंत्री को लगी, तो उन्होंने तुरंत मुख्यमंत्री कार्यालय से आपत्ति जताई। 
विज्ञापन

मंत्री बाली मनाकर लेकर आए, तबादला निरस्त

मुख्यमंत्री ने मंत्री से फोन पर बात भी की, लेकिन मंत्री स्टोक्स तबादला निरस्त करने से कम पर मानने को तैयार नहीं हुईं। यह भी बताया जा रहा है कि मंत्री की ओर से मुख्यमंत्री को तबादला तुरंत निरस्त करने का अल्टीमेटम भी दिया गया। सुबह 10 बजे तक विधानसभा में तमाम मंत्री पहुंचे, लेकिन मंत्री स्टोक्स नहीं आईं।

परिवहन मंत्री बाली की पहल पर मुख्यमंत्री ने उन्हें विभागीय मंत्री के पास तबादला निरस्त करने का आश्वासन देकर भेजा। इसके बाद बाली और स्टोक्स विधानसभा अध्यक्ष वाले प्रवेश द्वार से एक ही गाड़ी में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंत्री स्टोक्स को आश्वस्त किया कि

उन्होंने अधिकारियों को तबादला आदेश निरस्त करने को कह दिया है। जिस विभागीय अधिकारी की तबादले करवाने में संलिप्तता बताई जा रही है, उसको लेकर भी मंत्री स्टोक्स ने मुख्यमंत्री को खरी-खरी सुनाई। सत्र स्थगित होने तक मुख्यमंत्री ने शर्मा का तबादला निरस्त करने का आदेश कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें