फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की बागवानी पर मंडराया संकट: चार क्वारंटीन सेंटरों से 3.13 लाख पौधे आयात, रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग

Sat, 14 Nov 2026 11:57 AM IST
Ankesh Dogra रतन चौहान, रोहड़ू।

सार

हिमाचल प्रदेश में विदेशी फलदार पौधों के आयात और क्वारंटीन व्यवस्था को लेकर बागवान संगठनों ने सवाल उठाए हैं। वर्ष 2024-25 में चार क्वारंटीन सेंटरों से 3.13 लाख से अधिक पौधे आयात किए गए, लेकिन संगठनों का आरोप है कि निरीक्षण और प्रयोगशाला जांच का पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल की बागवानी पर मंडराया संकट - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में विदेशी फलदार पौधों के आयात और क्वारंटीन व्यवस्था की खामियों से बागवानी पर संकट गहराने की आशंका है। वर्ष 2024-25 के दौरान प्रदेश के चार स्वीकृत पोस्ट एंट्री क्वारंटीन सेंटरों से 3,13,825 फलदार पौधे आयात किए गए। इतनी बड़ी संख्या में पौधों के आयात के बावजूद उनके निरीक्षण, प्रयोगशाला जांच और क्वारंटीन प्रक्रिया का पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक नहीं होने से बागवान चिंतित हैं। बागवान संगठनों का कहना है कि नौणी विश्वविद्यालय के पादप रोग विज्ञान विभाग के दस्तावेजों के अनुसार वर्ष 2024-25 में नालागढ़ सेंटर से 1.75 लाख, जुब्बल से 78,225, बजौरा (कुल्लू) से 50 हजार और नेरवा से 10,600 पौधे आयात किए गए। 

विज्ञापन


संगठनों ने इन आंकड़ों और मौके की वास्तविक स्थिति के मिलान के साथ ही चारों सेंटरों में आए पौधों का रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग उठाई है। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान की संबंधित नर्सरियों व क्वारंटीन केंद्रों की कार्यप्रणाली भी जांच के दायरे में लाने की मांग की गई है। नौणी विवि के विशेषज्ञों के साथ संयुक्त जांच और प्रत्येक खेप के मूल देश, नर्सरी पंजीकरण व प्रयोगशाला जांच का रिकॉर्ड सार्वजनिक करने पर जोर दिया है।

प्रगतिशील बागवानों का आरोप है कि आयातित पौधों की गुणवत्ता के नाम पर लगातार धोखा हो रहा है। नौणी विश्वविद्यालय की बैठकों में कई बार मुद्दा उठने और वर्ष 2017 में तत्कालीन उद्यान निदेशक कार्यालय के बाहर धरने के बावजूद व्यवस्था में पारदर्शिता नहीं आ पाई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सरकारी तंत्र से मिलकर नुकसान पहुंचा रहीं कुछ एजेंसियां : संजय चौहान
हिमाचल प्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश सह-संयोजक संजय चौहान ने आरोप लगाया कि कुछ एजेंसियां सरकारी तंत्र के साथ मिलकर प्रदेश के बागवानी उद्योग को नुकसान पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बीमारियों और वायरस के मामलों के पीछे आयातित पौधों की गुणवत्ता और क्वारंटीन व्यवस्था की खामियां एक संभावित कारण हो सकती हैं। इस मामले में सभी संबंधित पक्षों को आगे आकर जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।

बाहरी राज्यों से पौधों की आवाजाही का ब्योरा हो सार्वजनिक : हरीश चौहान
हिमाचल प्रदेश फल, फूल एवं सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष एवं संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक हरीश चौहान ने हिमाचल के चारों क्वारंटीन सेंटरों और बाहरी राज्यों की संबंधित नर्सरियों की निष्पक्ष जांच मांगी है। उन्होंने कहा कि सरकार स्पष्ट करे कि विदेशी पौधे किन देशों से आ रहे हैं और किन राज्यों के केंद्रों से होकर हिमाचल पहुंच रहे हैं। हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में पौधों की आवाजाही और क्वारंटीन व्यवस्था का ब्योरा भी सार्वजनिक किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें