फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: हिमफेड ने 70 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए देसी घी के दाम, अब इतने रुपये चुकाने होंगे

Thu, 20 Nov 2025 05:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

राज्य मिल्क फेडरेशन ने गाय के शुद्ध देसी घी के दाम में प्रति लीटर 70 रुपये की बढ़ोतरी की है। लोगों को अब 750 रुपये चुकाने होंगे। 15 नवंबर से घी के दामों में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य मिल्क फेडरेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य मिल्क फेडरेशन ने गाय के शुद्ध देसी घी के दाम में प्रति लीटर 70 रुपये की बढ़ोतरी की है। लोगों को अब 750 रुपये चुकाने होंगे। 15 नवंबर से घी के दामों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले घी का दाम 680 रुपये प्रति लीटर (900 ग्राम था)। फेडरेशन की ओर से घी के बेस प्राइज में बढ़ोतरी की हई है, जो अब 694 रुपये के करीब है। इसके अलावा इस पर पांच प्रतिशत जीएसटी और 10 फीसदी मार्जिन लगाने के बाद लोगों को घी 750 रुपये प्रति लीटर का पाउच मिलेगा। वहीं, टिन के डिब्बे के घी के दाम 760 रुपये प्रति लीटर हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी में किए संशोधन के बाद दूध, पनीर और घी के दाम कम हुए हैं। मगर फेडरेशन ने बेस प्राइस बढ़ाए हैं, जिससे घी का दाम बढ़ गया है। इसके अलावा दूध-पनीर आदि के दाम पहले से कम हुए हैं। बता दें कि प्रदेशभर में मिल्क फेडरेशन के 150 से अधिक बिक्री केंद्र हैं। उधर, मिल्क प्लांट ढगवार के प्रबंधक अखिलेश पराशर ने बताया कि गाय के शुद्ध देसी घी के दाम में 15 नवंबर से बढ़ोतरी हुई है। अब लोगों को एक लीटर गाय के शुद्ध देसी घी के 750 रुपये चुकाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें