हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सात जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादला आदेश जारी किए हैं। अरविंद मल्होत्रा कांगड़ा जिला के जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे। इससे पहले वह पीठासीन अधिकारी श्रम न्यायालय कांगड़ा धर्मशाला के पद पर कार्य कर रहे थे।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सात जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादला आदेश जारी किए हैं। अरविंद मल्होत्रा कांगड़ा जिला के जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे। इससे पहले वह पीठासीन अधिकारी श्रम न्यायालय कांगड़ा धर्मशाला के पद पर कार्य कर रहे थे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश हमीरपुर जेके शर्मा को रजिस्ट्रार के पद पर हाईकोर्ट में तैनात किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा धर्मशाला योगेश जसवाल को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विकास भारद्वाज, जो कि हाईकोर्र्ट में रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल प्रोटोकॉल के पद पर कार्य कर रहे थे, उन्हें जिला सत्र न्यायाधीश हमीरपुर के पद पर तैनात किया गया है। हाईकोर्ट में तैनात रजिस्ट्रार न्यायाधीश शाखा अजय मेहता को जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर के पद पर रामपुर में तैनात किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर पारस डोगर को स्थानांतरित कर हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार के पद पर तैनात किया गया है। प्रदेश वक्फ ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष हंसराज को ट्रांसफर कर श्रम न्यायालय कांगड़ा धर्मशाला में पीठासीन अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।