फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल हाईकोर्ट: बालिका आश्रम तक पहुंची आग पर मुख्य सचिव को नोटिस

Mon, 02 May 2022 08:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 शिमला के टुटीकंडी बालिका आश्रम को आग से हुए नुकसान और बालिकाओं की सुरक्षा के मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। मामले की आगामी सुनवाई 23 मई को होगी। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिमला के टुटीकंडी बालिका आश्रम को आग से हुए नुकसान और बालिकाओं की सुरक्षा के मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सीबी बारोवालिया की खंडपीठ ने अमर उजाला की खबर पर प्रधान सचिव वन, प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग, उपायुक्त शिमला और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया है। मामले की आगामी सुनवाई 23 मई को होगी। उल्लेखनीय है कि राजधानी के जंगलों में बेकाबू हुई आग बीते रविवार दोपहर टुटीकंडी बालिका आश्रम तक पहुंच गई थी। आश्रम के चारों ओर आग की लपटें उठ रही थीं।

विज्ञापन


आश्रम के भीतर के कमरे और हॉल में धुआं भर गया था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके की ओर रवाना हुईं, लेकिन बड़ी गाड़ी आश्रम की तंग सड़क के कारण वहां तक नहीं पहुंच सकी। करीब पौने घंटे बाद भी जब दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंचीं तो आश्रम की बालिकाएं पानी की बाल्टियां भरकर गेट के पास लगी आग बुझाने लगीं। करीब एक घंटे बाद दमकल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आश्रम से 20 छोटे बच्चों को एंबुलेंस और गाड़ियों में यूएस क्लब स्थित शिशु गृह में शिफ्ट किया गया जबकि बसों से 73 बालिकाओं को मशोबरा आश्रम ले जाना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें