फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: घरेलू नुसखों के बजाय लें डॉक्टर की सलाह, स्वास्थ्य विभाग ने की अपील

Fri, 30 Apr 2021 06:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोरोनावायरस(सांकेतिक) - फोटो : PIB
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है कि कोविड के लक्षण दिखने पर लोग घरेलू नुसखों के चक्कर में न पड़ें और डॉक्टर से संपर्क करें। कोरोना टेस्ट कराएं और उससे बचाव के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन, भारत सरकार और प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी प्रोटोकॉल के अनुसार दवाएं लें।  पिछले 15 दिनों में हिमाचल प्रदेश में पौने तीन गुना बढ़े मौत के आंकड़े कम करने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग ने यह कवायद शुरू की है। अस्पतालों में गंभीर स्थिति में आ रहे मरीजों की मौत के मामलों में यह बात सामने आई है कि वह लक्षण होने के बाद भी घरेलू नुसखों के चलते अस्पताल आने से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


विशेषज्ञ डॉक्टर मरीज की स्थिति के अनुसार ही दवाएं सुझाते हैं। मरीज अपनी समझ के अनुसार दवाओं से ज्यादा घरेलू नुसखों पर जोर देते हैं। इस वजह से सही इलाज में मिलने में देर होती है और जब तक मरीज अस्पताल पहुंचता है, तब तक उसे बचाना मुश्किल हो जाता है। एनएचएम के मिशन निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि लक्षण मिलने पर तत्काल कोविड टेस्ट कराना चाहिए और घरेलू नुसखों से ज्यादा डॉक्टर की सलाह के अनुसार काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें