बागवानी मंत्री महेंद्र ठाकुर ने विधानसभा में कहा कि विश्व बैंक के 1134 करोड़ के बागवानी विकास प्रोजेक्ट के तहत सेब के खराब पौधों की खरीद करने वाले अफसर नपेंगे। इस प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों की कार्यप्रणाली की पहले जांच करेंगे। किसी अधिकारी ने प्रोजेक्ट में गलत किया है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।