फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जनवरी को ये घोषणाएं करने वाले हैं सीएम वीरभद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को पूर्ण राज्यत्व दिवस पर डीए का तोहफा मिल सकता है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 25 जनवरी को इसकी घोषणा कर सकते हैं। प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को जुलाई, 2014 से सात फीसदी महंगाई भत्ता मिलना है। सीएम कार्यालय के निर्देश पर वित्त महकमे ने इसका आकलन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश में करीब पौने तीन लाख सरकारी कर्मचारी और 1.08 लाख पेंशनर हैं। राज्य सरकार इन्हें केंद्र की तर्ज पर महंगाई भत्ता देती है। जनवरी 2014 से सितंबर तक का डीए पिछले साल अक्तूबर माह में दे दिया गया है। इसी बीच केंद्र ने जुलाई 14 से 7 फीसदी डीए देने की घोषणा की है। प्रदेश के कर्मचारियों को ये अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन

मिल सकता है 5 फीसदी तक डीए

प्रदेश सरकार इसे देने की घोषणा करने की तैयारी में है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार वित्त विभाग ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। आकलन किया जा रहा है कि डीए देने से कितना वित्तीय बोझ पड़ेगा। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति के मद्देनजर इस बार 7 के बजाए 5 फीसदी डीए की घोषणा सरकार कर सकती है। लेकिन अभी इसे अंतिम रूप नहीं दिया जाएगा।

वहीं हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को भी राज्य सरकार से उम्‍मीद है कि शायद इस बार पूर्ण राज्यत्व दिवस पर उन्हें सीएम बड़ी सौगात दें। गौर हो कि पिछली बार सीएम ने नाहन में स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को एक जनवरी 2014 से 10 फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त जारी करने घोषणा की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें