फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन नौ क्षेत्रों के लिए नई नीतियां बनाएगी हिमाचल सरकार

Mon, 25 Feb 2019 07:41 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार निवेश करने के इच्छुक उद्यमियों को और आकर्षक प्रोत्साहन देने के लिए उद्योग, पर्यटन, वेयरहाउस एवं लॉजिस्टिक, अरोमा, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिकल व्हीकल, फिल्म और आयुष की नई नीतियां तैयार कर रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी सोमवार को पीटरहॉफ शिमला में हिमाचल प्रदेश इन्वेस्टर मीट के तहत समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता करते हुए दी।

सीएम ने कहा कि नए उद्योग स्थापित करने या उद्योगों में विस्तार के इच्छुक उद्यमियों और उद्योगपतियों को केंद्र की औद्योगिकी नीति एवं संवर्द्धन विभाग की औद्योगिक विकास योजना के तहत उनके संयंत्र और मशीनरी पर 30 प्रतिशत पूंजी निवेश उपदान दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह अधिकतम पांच करोड़ रुपये होगा। सीएम ने कहा कि औद्योगिक समझौता ज्ञापन के अतिरिक्त पर्यटन, वेलनेस, परिवहन, आवास तथा भाषा, कला एवं संस्कृति आदि के लिए भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

कुल्लू, कांगड़ा तथा शिमला में तीन हवाई अड्डों के अतिरिक्त 63 क्रियाशील हैलीपेड हैं। प्रदेश में सभी क्षेत्रों को जोड़ने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्गों का बेहतर नेटवर्क है। प्रदेश में उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, खाद्य प्रसंस्करण आदि क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

विज्ञापन

ये अधिकारी रहे मौजूद 

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने मुख्यमंत्री और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। कहा कि राज्य में आईआईटी मंडी, आईआईआईटी ऊना आदि जैसे राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रमुख शैक्षणिक संस्थान हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व और लोक निर्माण विभाग मनीषा नंदा मौजूद रहीं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अनिल खाची, प्रधान सचिव आवास प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. आरएन बत्ता
 
सचिव भाषा एवं संस्कृति डॉ. पूर्णिमा चौहान, निदेशक उद्योग हंसराज शर्मा, निदेशक पर्यटन सीपी वर्मा, विशेष सचिव उद्योग आबिद हुसैन, उद्योगों के प्रमुख और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें