फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: गांव में भड़की भीषण आग, नौ घर जलकर राख

Mon, 25 Feb 2019 06:41 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवाओं के बीच सोमवार दोपहर को बिजली तार में स्पार्किंग से निकलीं चिंगारियां घास में जा गिरीं, जिससे लकड़ी से बने नौ घर पूरी तरह राख हो गए। इस भीषण अग्निकांड में एक मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा है जबकि तीन गाय, एक बकरी और एक भेड़ जिंदा जल गई।

विज्ञापन


घटना जिला मुख्यालय से सटी लगघाटी की फलाण पंचायत के गांव जिंदी की है। अग्निकांड से ग्रामीणों को करोड़ों के नुकसान का अनुमान है।  अफरातफरी के बीच लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी लेकिन गांव के लिए सड़क न होने से कमांद गांव से आगे दमकल वाहन नहीं पहुंच पाए।

अग्निशमन कर्मियों को पैदल ही जिंदी पहुंचना पड़ा। उधर, आग की सूचना मिलते ही आसपास के करीब एक दर्जन गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने एक किलोमीटर लंबी चेन बनाई और गांव के साथ लगते नाले से बाल्टियों से पानी पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

70 परिवारों के मकानों को खतरा

कुछ लोगों ने 15 से 20 पॉवर स्प्रे से भी आग पर काबू पाया। मुश्किल की इस घड़ी में अगर ग्रामीण मदद को न दौड़ते तो आग गांव के 70 घरों को ही चपेट में ले सकती थी। जिंदी गांव के लोगों के जले पर बर्फबारी ने नमक का काम किया।जैसे ही लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई उसके कुछ समय बाद बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई। बेघर लोगों को कड़ाके की ठंड में रातें गुजारने की चिंता सता रही है।

10 परिवारों के 38 लोग बेघर
जिंदी गांव में हुए भीषण अग्निकांड से 10 परिवारों के 38 लोग बेघर हो गए हैं। डीसी कुल्लू युनूस ने कहा कि एसडीएम कुल्लू अनुराग शर्मा की अगुवाई में टीम मौके के लिए रवाना की गई है। प्रभावित परिवारों को फौरी राहत राशि के साथ कंबल, राशन, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान दिया गया है। फिलहाल पीडि़त परिवारों को आसपास के घरों में रखा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें