फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले 782 पीजीटी को मिला बड़ा तोहफा

Fri, 06 Oct 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले 782 पीजीटी को शिक्षा विभाग ने बड़ा तोहफा दिया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इन शिक्षकों के नियमितीकरण के आदेश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


इन शिक्षकों को अब 10300-34800 का पे बैंड और 4200 रुपये की ग्रेड पे मिलेगी। शिक्षा निदेशालय ने अन्य शिक्षकों सहित गैर शिक्षकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जल्द ही 30 सितंबर तक तीन साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले शिक्षकों को भी नियमित कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन

1368 लेफ्ट आउट पीटीए को एरियर देने के आदेश

उधर, प्रदेश मंत्रिमंडल के फैसले अनुसार शिक्षा विभाग ने 1368 लेफ्ट आउट पीटीए शिक्षकों को पहली जनवरी 2015 से एरियर देने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। 

इन शिक्षकों को अन्य पीटीए शिक्षकों के अनुबंध पर नियुक्त होने की तारीख से वित्तीय लाभ दिए जाएंगे। लेफ्ट आउट पीटीए शिक्षकों को करीब 33 महीने का एरियर मिलेगा। 80 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का प्रति शिक्षक को एरियर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें