फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा तोहफा देकर धर्मशाला से चुनावी शंखनाद करेंगे मोदी

Wed, 26 Dec 2018 11:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलान्यास की कतार से बाहर होने वाले बड़े प्रोजेक्ट के रूप में सियासी नुकसान झेल रही जयराम सरकार की धर्मशाला में 27 दिसंबर को होने वाली आभार रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल में सरकारी जश्न के बहाने धर्मशाला से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। तीन राज्यों में हार का दर्द झेल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल को क्या बड़ी सौगातें देंगे, इस पर जनता की नजर रहेगी।

विज्ञापन


फौज में हिमाचल के लिए रेजिमेंट, सेवानिवृत्ति की आयु 58 से 40 वर्ष करने, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करना समेत कई मांगों पर मोदी सौगात देकर चुनाव से पहले चुनावी दिशा को बदलने का मादा रखने वाले कर्मचारी वोटर को लुभाने का सियासी पासा फेंक सकते हैं। जयराम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मोदी तीसरी बाहर हिमाचल आएंगे। शिमला में शपथ ग्रहण समारोह के बाद मोदी मंडी आए थे। मोदी की रैली के लिए धर्मशाला को चुनकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनाव से पहले मंडी के साथ आधे हिमाचल चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना के वोटरों को साधने की कोशिश की है

Trending Videos
विज्ञापन

रैली के बहाने नेता करेंगे सियासी माइलेज लेने की कोशिश

हालांकि, रैली से पहले सरकारी तंत्र के कथित दुरुपयोग के चलते निशाने पर आए जयराम ठाकुर ने गुटों में बंटे विपक्ष को सियासी बारूद देकर ताकतवर भी कर किया है। 27 दिसंबर को ही शिमला में जयराम सरकार के खिलाफ कांग्रेस चार्जशीट पेश कर सियासी माहौल गरमाएगी। रैली से पहले ही जयराम, नड्डा, धूमल तीन ध्रुवों में बंटी भाजपा को मंच पर मोदी क्या सियासी संदेश देंगे, यह देखना दिलचस्प होगा। चुनाव से पहले टिकट के लिए सियासी उछलकूद कर रहे नेताओं को भी साफ तौर पर सियासी संकेत दिया जा सकता है। 

मोदी रैली के बहाने हिमाचल भाजपा के कई नेता सियासी माइलेज लेने की कोशिश भी करेंगे। अंगुली पकड़कर सियासत सिखाने वाले हिमाचल भाजपा के भीषम पितामह शांता कुमार को रैली में मोदी चुनाव लड़ने या न लड़ने का क्या सियासी संकेत देंगे, यह देखना दिलचस्प होगा। 75 साल के फार्मूले पर बिछी सियासी धुंध भी हट सकती है। सिटिंग सांसद और लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की लॉबिंग कर रहे नेता भी अपने अपने तरीके से राजनीतिक माइलेज लेने की कोशिश करेंगे।  

शांता, नड्डा, जयराम के ज्यादा, धूमल के इक्का-दुक्का पोस्टर 
धर्मशाला शहर रैली के लिए पूरी तरह पोस्टरों और होर्डिंग से भर चुका हैं। हर तरफ मोदी के साथ बैनरों पर हिमाचल के नेताओं के फोटो चस्पां हैं। लेकिन, धर्मशाला शहर के बीच हिमाचल के बड़े नेताओं के अकेले पोस्टर भी लगे हैं जिनमें धूमल गायब हैं। शांता, नड्डा और जयराम के अकेले सैकड़ों पोस्टर लगे हैं। इनमें धूमल के पोस्टर इक्का-दुक्का ही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें