फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री सोशल मीडिया से गायब, कैसे लड़ेंगे सियासी जंग, नड्डा-अनुराग में चल रहा ट्विटर वॉर

Wed, 13 Jun 2018 12:28 PM IST
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम सरकार के अधिकांश मंत्री सोशल मीडिया से गायब हैं। दो मंत्रियों के पास तो ट्विटर पर अकाउंट तक नहीं हैं। जिनके पास अकाउंट हैं, वे सक्रिय नहीं हैं। वहीं, फेसबुक पर इतने अकाउंट हैं कि समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि कौन सा अकाउंट आधिकारिक है।

विज्ञापन


केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए फिलहाल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सूबे के सांसद मोर्चा संभाले हुए हैं। हाल ही में राष्ट्रीय संगठन के प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने शिमला में प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल से लोगों तक जुड़ने की अपील की।

लाख कोशिशों के बावजूद नेता गंभीर नहीं

साथ ही कहा था कि पुरानी पीढ़ी भी नए जमाने के प्रचार के इन तरीकों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करे। केंद्रीय नेतृत्व ने भी संपर्क फॉर समर्थन अभियान के जरिये नेताओं से समर्थन मांगकर फोटो सोशल मीडिया में साझा करने को कहा। लेकिन पार्टी के लाख कोशिशों के बावजूद नेता गंभीर नहीं हैं।

ट्विटर पर तो प्रदेश के नेताओं की स्थिति काफी दयनीय है। जयराम सरकार के मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडा और सरवीन चौधरी के पास ट्विटर पर अकाउंट ही नहीं है। अनिल शर्मा, विपिन परमार, किशन कपूर, महेंद्र सिंह, डॉ. राजीव सैजल, गोविंद ठाकुर के अकाउंट तो हैं लेकिन सक्रिय नहीं हैं।

नड्डा-अनुराग में चल रहा ट्विटर वॉर

प्रदेश के चार लोकसभा सांसदों में सिर्फ शांता कुमार हैं, जिनका ट्विटर अकांउट वेरीफाई नहीं है। राज्यसभा सांसद व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव हैं। दोनों को फेसबुक और ट्विटर पर फालो करने वालों की संख्या लाखों में है।

साथ ही दोनों के बीच जैसे ट्वीट करने की वॉर सी चल रही है कि कौन किसी भी मौके पर पहले ट्वीट या पोस्ट करता है। बाकी सांसदों के अकाउंट भी वेरीफाई हैं लेकिन फालोवर की संख्या हजारों में अटकी हुई है।

वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह भी ट्विटर और फेसबुक पर खासे एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सत्ती बोले- पूरा संगठन होगा एक्टिव

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और संगठन मंत्री पवन राणा भी फेसबुक और ट्विटर पर एक्टिव हैं। सत्ती कहते हैं कि सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि सोशल मीडिया के हर माध्यम से जनता तक अपनी पहुंच बनाए और प्रदेश व मोदी सरकार की नीतियों व योजनाओं की जानकारी दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें