गरीबी रेखा से नीचे और पंजीकृत रेहड़ी फड़ी वाले (जो आयुष्मान भारत में पंजीकृत नहीं हैं) से प्रीमियम नहीं लिया जाएगा। एकल नारी, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग, 70 वर्ष की आयु से अधिक वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, मिड-डे मील कार्यकर्ता, दिहाड़ीदार, अंशकालिक कार्यकर्ता, अनुबंध कर्मचारी से 365 रुपये का प्रीमियम लिया जाएगा। इसके अलावा आम लोगों जो व्यक्ति नियमित सरकारी कर्मचारी या सेवानिवृत्त कर्मचारी नहीं है 1000 रुपये सालाना प्रीमियम देंगे।
हिमाचल में आयुष्मान और हिमकेयर योजना लोगों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों का इस योजना के तहत निशुल्क उपचार किया जा रहा है। जनता से योजनाओं को लेकर अच्छा फीडबैक आ रहा है। - विपिन सिंह परमार, स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल प्रदेश