फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों पर होगी अब धनवर्षा

Mon, 26 Nov 2018 02:24 PM IST
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में मेडल जीतने वाले सूबे के खिलाड़ियों पर सरकार धनवर्षा करेगी। प्रदेश की नई खेल नीति का मसौदा बन गया है। इसे जल्द लागू किया जाएगा। इसमें मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया जा रहा है। नई खेल नीति में ग्रामीण स्तर पर उभरते खिलाड़ियों को विशेष रुप से प्रोत्साहन दिया जाना है। इसके लिए प्रदेश में विभिन्न जिलों में खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की तैयारी भी की जा रही है। सरकार खेल संघों को बढ़ावा देगी ताकि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को खेलने भेजा जा सके। नई खेल नीति में स्कूल स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए टेलंट हंट को बढ़ावा दिया जाएगा। स्कूलों में भी खेलों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा। सरकार चाहती है कि स्कूल स्तर पर ही खिलाड़ियों को तराशने का काम किया जा सके।

विज्ञापन

नई खेल नीति में सक्रिय विभिन्नखेल संघों की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाना है। खेल संघों की गतिविधियों का विस्तार करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इन खेल संघों के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मुकाबलों में हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सरकार प्रोत्साहित करेगी। 

सरकारी नौकरी में खेल कोटा नहीं बढ़ेगा
हिमाचल की नई खेल नीति में खिलाड़ियों के लिए विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी का कोटा नहीं बढ़ाया जाएगा। सरकार नई खेल नीति में भी सरकारी नौकरी में खिलाड़ियों के लिए  तीन फीसदी कोटा ही रखेगा। फिलहाल सरकार खेल कोटे को बढ़ाने के मूड में नहीं है।  

युवा सेवाएं और खेल विभागसचिव दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि नई खेल नीति का मसौदा तैयार कर लिया गया है। इसे अंतिम रूप देकर सरकार शीघ्र लागू करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें