फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल सरकार को 6,000 करोड़ के निवेश की उम्मीद, मुख्यमंत्री सुक्खू दुबई रवाना

Thu, 14 Dec 2023 10:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में निवेश का न्योता देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को दुबई के लिए रवाना हो गए। सुक्खू सरकार को वहां से लगभग 6,000 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में निवेश का न्योता देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को दुबई के लिए रवाना हो गए। सुक्खू सरकार को वहां से लगभग 6,000 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है। सीएम सुक्खू 13 से 16 दिसंबर तक यूएई में होने रही इन्वेस्टर मीट में भाग ले रहे हैं। कुछ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ दुबई गए हैं। सीएम ने दो महीने पहले भी यूएई के हिमाचली कारोबारियों के साथ वर्चुअल बैठक की थी, उसमें उन्हें निवेश का न्योता दिया गया था। वहां की कंपनी औजन ग्रुप होल्डिंग (एजीएच) प्रदेश में फाइव स्टार होटल स्थापित करने में रुचि दिखा रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुक्खू इस निवेशक मीट में कुछ कंपनियों के साथ प्रदेश में निवेश के करार के मसौदे पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। सीएम 17 दिसंबर को दुबई से वापस लौटेंगे और 19 दिसंबर से धर्मशाला में विधानसभा के शीत सत्र में भाग लेंगे। दुबई जाने वाले सात सदस्यीय दल में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा राज्य पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष आरएस बाली, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सचिव भरत खेड़ा, पर्यटन विभाग की निदेशक मानसी सहाय ठाकुर, परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर और मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया भी शामिल हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें