फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मामले में एचएएस को पकड़ने वाले डीएसपी बीडी भाटिया का तबादला रद्द

Tue, 05 Feb 2019 12:42 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे हमीरपुर विजिलेंस के डीएसपी बीडी भाटिया के तबादला आदेश भी प्रदेश सरकार ने 24 घंटों के भीतर रद्द कर दिए हैं। अब डीएसपी बीडी भाटिया ही इस मामले की जांच करेंगे। 

विज्ञापन


विजिलेंस ने सिरमौर के उपमंडल पांवटा में एक स्टोन क्रशर के मामले में एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एचएएस अधिकारी राणा समेत दो बिचौलियों को गिरफ्तार किया था।

 सरकार ने सोमवार को डीएसपी भाटिया को हमीरपुर विजिलेंस से पौंग डैम एवं बीबीएमबी सुरक्षा अधिकारी के पद पर तबादला किया था। उनकी जगह देहरा के डीएसपी लालमन शर्मा को हमीरपुर विजिलेंस लगाया था, लेकिन अमर उजाला ने 5 फरवरी के अंक में रिश्वत के अति संवेदनशील मामले की
विज्ञापन


जांच के दौरान डीएसपी हमीरपुर के तबादले को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। खबर छपने के 24 घंटे के भीतर सरकार ने उनके ट्रांसफर आदेश रद्द कर दिए। आरोपी एचएएस अधिकारी एचएस राणा के चंडीगढ़ स्थित निवास, सोलन के नालागढ़ और तकनीकी विवि हमीरपुर से विजिलेंस ने कब्जे में लिए रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। 

एचएएस अधिकारी समेत तीनों आरोपियों को हमीरपुर कोर्ट से जमानत मिल गई है, लेकिन विजिलेंस की जांच प्रक्रिया पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा और कार्रवाई जारी रहेगी। - बीडी भाटिया, डीएसपी विजिलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें