फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर ठप होने से नहीं जमा हो पाए बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लोकमित्र केंद्र के माध्यम से बिजली बिल जमा करवाने वाले लोगों और संचालकों को अब पेनल्टी चुकानी पड़ेगी। सर्वर ठप होने से सैकड़ों लोगों के बिजली बिल जमा नहीं हो पाए हैं। लोकमित्र केंद्र के संचालक बिल लेकर जब बिजली बोर्ड के काउंटर पर पहुंचे तो यहां भी कर्मचारियों ने बिल जमा करने से मना कर दिया। इससे संचालक मुश्किल में पड़ गए हैं।
न्यू शिमला के लोकमित्र संचालक राजेश कश्यप ने बताया कि 30 जनवरी को बिल जमा करने की अंतिम तिथि थी। लेकिन 29 और 30 जनवरी को सर्वर ठप रहा। बिल जमा नहीं हुए तो वह खलीनी स्थित बिजली बोर्ड के काउंटर पर पहुंचे। लेकिन यहां मौजूद कर्मचारियों ने बिल लेने से मना कर दिया। जवाब मिला कि तीन बिल से ज्यादा बिल नहीं लिए जाएंगे। संचालक ने कहा कि बिल जमा न होने से अब उन्हें सैकड़ों बिलों पर भारी लेट फीस चुकानी पड़ेगी। संजौली, जुनगा, मैहली, ठियोग से भी कुछ संचालकों ने ऐसी शिकायतें की हैं। इनका कहना है कि सर्वर ठप होने का खामियाजा अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है। बिजली बोर्ड लोकमित्र संचालकों को राहत नहीं दे रहा। बोर्ड ने लंबित बिल लेने से साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल जमा करने के हैं कई तरीके
विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता राजीव सूद ने कहा कि बिल नेट बैंकिंग और पेटीएम आदि तरीकों से भी जमा कर सकते हैं। काउंटर पर तीन बिल से ज्यादा बिल लेंगे तो बाकी लोगों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें