फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: गणतंत्र दिवस पर 359 बंदियों को विशेष माफी, राज्य सरकार ने की घोषणा

Tue, 24 Jan 2023 08:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न कारागारों में सजा काट रहे बंदियों को उनके अच्छे आचरण और व्यवहार को देखते हुए विशेष माफी की घोषणा की है। इसके तहत विशेष 7 दिन से लेकर 45 दिन तक माफी दी गई है।
विज्ञापन
कंडा कारावास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न कारागारों में सजा काट रहे बंदियों को उनके अच्छे आचरण और व्यवहार को देखते हुए विशेष माफी की घोषणा की है। इसके तहत विशेष 7 दिन से लेकर 45 दिन तक माफी दी गई है। प्रोत्साहन के रूप में जल्दी रिहाई की संभावना का अवसर प्रदान करना है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सरकार की ओर से दी गई माफी से राज्य के विभिन्न कारागारों के 359 बंदी लाभान्वित होंगे। इनमें तीन बंदी सजा पूरी होने के बाद 26 जनवरी को तत्काल रिहा हो जाएंगे। शिमला के कंडा कारावास के 97 और कैथू जेल के 15, नाहन 108, धर्मशाला 65, चंबा 17, बिलासपुर 18, मंडी 10, सोलन 04, ऊना 11, हमीरपुर 05, कल्पा 03, नालागढ़ कारावास के छह बंदियों को रिहा किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव में कार्यक्रमों की श्रृंखला में बंदियों की कुछ श्रेणियों को विशेष माफी देने और उन्हें तीन चरणों 15 अगस्त 2022, 26 जनवरी 2023 और 15 अगस्त 2023 को रिहा करने का प्रस्ताव है। सजा माफी की योजना का उद्देश्य बंदियों में कारावास के दौरान अनुशासन और सदाचरण सुनिश्चित करना है।  इस संदर्भ में केंद्र सरकार के जारी दिशा-निर्देशों में जिन पात्र बंदियों ने अपनी 66 प्रतिशत सजा पूर्ण कर ली है, उसमें से चार बंदियों को रिहा किया जा रहा है। जुर्माना राशि देने में असमर्थ व अपनी कारावास की सजा पूर्ण कर चुके एक बंदी को भी रिहा किया जा रहा है। इस माफी से प्रदेश की विभिन्न कारागारों से कुल पांच बंदियों को रिहा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें