फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर पर फिर सख्ती की तैयारी, कोरोना लक्षण वालों की नहीं हो सकेगी हिमाचल में एंट्री

Sun, 22 Nov 2020 10:24 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
बार्डर पर जांच करती पुलिस(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार फिर से कठोर कदम उठाने की तैयारी में है। सीमाओं पर फिर से बंदिशें लगाई जाएंगी। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण पाए जाएंगे, उन्हें हिमाचल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।  इसके लिए प्रदेश की सीमाओं पर पुलिस और स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इस मामले को कैबिनेट की बैठक में लाया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल,  सूबे में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सप्ताह के भीतर मौत का आंकड़ा 1.2 से बढ़कर 1.6 फीसदी हो गया है। एक्टिव मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शिमला, मंडी और कुल्लू में कोरोना ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इसका कारण लोगों की ओर से लापरवाही बरतना भी है। कई लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। सरकार मास्क न पहनने पर जुर्माना राशि को भी 500 से 1500 करने की तैयारी में है। ऐसा  इसलिए, ताकि लोग अपनी जिम्मेवारी समझ सकें। 

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में राजनीतिक सभाओं सहित शादी-धाम समेत तमाम तरह के सामाजिक, अकादमिक, खेल संबंधी, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक और अन्य तमाम तरह के इंडोर समारोहों में 100 से अधिक लोग इकट्ठा न होने, स्कूलों में छुट्टियां करने, शादी व अन्य समारोहों में कैटरिंग का काम करने वालों के भी कोरोना टेस्ट अनिर्वाय करने के बाद अब सरकार अन्य राज्यों के साथ लगते बार्डर पर सख्ती करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में अगले छह माह का प्लान बताएगा शिक्षा विभाग
राज्य मंत्रिमंडल की 23 नवंबर को प्रस्तावित बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी आगामी छह माह की योजनाओं को लेकर प्रस्तुति देंगे। शनिवार को दिनभर शिक्षा सचिव के कार्यालय में प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा जारी रही। कोरोना संकट के चलते स्कूल बंद रहने की स्थिति में कैसे विद्यार्थियों की पढ़ाई को जारी रखा जाएगा। इसकी जानकारी से भी कैबिनेट को अवगत करवाया जाएगा। इसके अलावा बीते छह माह के दौरान किए गए कार्यों से भी अवगत करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें