फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: धामी में साइंस, दाड़लाघाट और चायलकोटी कॉलेज में कॉमर्स स्ट्रीम तत्काल प्रभाव से जारी रखने के आदेश जारी

Wed, 24 Jun 2026 03:52 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल सरकार ने धामी, दाड़लाघाट और चायलकोटी सरकारी डिग्री कॉलेजों में साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम जारी रखने के आदेश जारी किए। उच्च शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी की।

विज्ञापन
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत तीन सरकारी डिग्री कॉलेजों में बंद किए गए विषयों को तत्काल प्रभाव से जारी रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने 23 जून 2026 को अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


जारी अधिसूचना के अनुसार, 2 जून 2026 की पूर्व अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए सरकारी डिग्री कॉलेज धामी (16 मील), जिला शिमला में साइंस स्ट्रीम, सरकारी डिग्री कॉलेज दाड़लाघाट, जिला सोलन में कॉमर्स स्ट्रीम तथा सरकारी डिग्री कॉलेज चायलकोटी, जिला शिमला में कॉमर्स स्ट्रीम को तत्काल प्रभाव से जारी रखने का फैसला लिया गया है।

उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय राज्यपाल की मंजूरी के बाद लिया गया है। अधिसूचना की प्रतियां संबंधित विभागों, उच्च शिक्षा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और संबंधित कॉलेजों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें