फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मेडिकल कॉलेजों में 75 सहायक प्रोफेसरों के नए पद, सरकार ने जारी किए आदेश

Wed, 24 Jun 2026 09:43 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 75 सहायक प्रोफेसरों के नए पद सृजित करने के आदेश जारी किए हैं। ये पद टांडा, नेरचौक, नाहन, चंबा और हमीरपुर मेडिकल कॉलेजों में भरे जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों के 75 नए पद सृजित करने के आदेश जारी किए है। यह निर्णय शिक्षण संकाय को बढ़ावा देने और सार्वजनिक हित में लिया गया है। स्वास्थ्य सचिव ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन


कुल 12 स्पेशिलिटी में इन पदों का सृजन किया गया है। इनमें स्त्री रोग एवं प्रसूति, रेडियो-डायग्नोसिस, सामान्य सर्जरी, सामान्य चिकित्सा और बाल रोग जैसे विभाग शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज टांडा, नेरचौक मंडी, नाहन, चंबा और हमीरपुर में ये पद वितरित किए गए हैं। रेडियो-डायग्नोसिस में सर्वाधिक 13 पद सृजित किए गए हैं। इसके बाद स्त्री रोग एवं प्रसूति में नौ और बाल रोग में आठ पद शामिल हैं। सामान्य सर्जरी, पल्मोनरी मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, मनोरोग, ईएनटी और पैथोलॉजी में पांच-पांच पद बनाए गए हैं। बायोकेमिस्ट्री के लिए चार पद और जनरल मेडिसन में 6 पदों को भरने की मंजूरी दी गई है। 

नए विभागों का गठन
मेडिकल कॉलेज नाहन और चंबा में कार्डियोलॉजी विभाग स्थापित करने का फैसला लिया गया है। इन संस्थानों में कार्डियोलॉजी के सहायक प्रोफेसर (सुपर-स्पेशियलिटी) के पद भी सृजित किए गए हैं। यह कदम विशेष चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद करेगा। इससे राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी।
विज्ञापन


आरएंडपी के तहत भरे जाएंगे पद
सहायक प्रोफेसरों के पदों को मौजूदा भर्ती और पदोन्नति नियमों (आर एंड पी नियम) के अनुसार भरा जाएगा। यह प्रक्रिया राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में संकाय नियुक्तियों को नियंत्रित करती है। सरकार का लक्ष्य चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें