फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचली बालाओं ने हैंडबाल में जीता गोल्ड, पंजाब को हराया

Mon, 16 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर प्रदेश का नाम चमका चुकीं हिमाचल की महिला हैंडबाल खिलाड़ियों ने पंजाब में अपना परचम लहराया है। पंजाब के मरिंडा में हुई शहीद अमरदीप मेमोरियल आल इंडिया पुरुष और महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल की महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन


फाइनल में हिमाचल टीम ने पंजाब को हराया। कोच स्नेहलता से मिली जानकारी के मुताबिक प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को हिमाचल और पंजाब के बीच खेला गया। इसमें हिमाचल टीम ने 24-20 अंक से जीत हासिल की। हालांकि, हिमाचल महिला टीम और पंजाबी यूनिवर्सिटी के बीच सेमीफाइनल मैच 19-19 अंक से ड्रा रहा।

इससे पहले हिमाचल टीम ने चंडीगढ़ टीम को एक तरफा मुकाबले में 18-9 अंक से पराजित किया। उसके बाद अमृतसर को 19-0 अंक से करारी शिकस्त दी। टीम की इस जीत पर प्रदेश हैंडबाल संघ ने टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन


अध्यक्ष बंबर ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी हमीद खान, अतुल सोनी, संजय कौशल, डॉ. प्रवेश शर्मा और सुदर्शन बुल्ला ने कोच स्नेहलता को प्रदेश की महिला हैंडबाल टीम को इस बुलंदी पर पहुंचाने को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें