फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल को मिले दो केंद्रीय विद्यालय, कोटखाई और पांवटा साहिब में खुलेंगे

Fri, 03 Oct 2025 10:37 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार देर शाम नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर हिमाचल के लिए दो स्कूल मंजूर करने पर आभार जताया।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय(सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने देश में खोले जा रहे 57 नए केंद्रीय विद्यालयों में से हिमाचल को दो स्कूल दिए हैं। जिला शिमला के कोटखाई और सिरमौर के पांवटा साहिब में केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे। केंद्रीय आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने नए विद्यालय खोलने को मंजूरी दी है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार देर शाम नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर हिमाचल के लिए दो स्कूल मंजूर करने पर आभार जताया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि यह उपलब्धि जुब्बल-नावर-कोटखाई व पांवटा साहिब के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण हिमाचल प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सुझाए गए प्रस्तावों के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने कोटखाई और पांवटा साहिब में दो नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


ये विद्यालय सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत पूर्व प्राथमिक स्तर से ही शिक्षा और बुनियादी ढांचा प्रदान करेंगे। इससे हजारों बच्चों को अपने ही जिलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यह महत्वपूर्ण निर्णय राज्य सरकार की सिफारिश और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप लिया गया है। इससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक अवसंरचना को बढ़ावा मिलेगा। प्रत्येक केंद्रीय विद्यालय में लगभग 80 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इसके अलावा विद्यालयों के निर्माण और संबंधित कार्यों से श्रमिकों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उधर, भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने भी केंद्रीय विद्यालय की सौगात देने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें