फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: अचानक धंस गई सड़क, खाई में गिरने से बाल-बाल बची निजी बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Fri, 03 Oct 2025 10:09 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

चंबा जिले में चांजू–नकरोड सड़क पर खल्ली के समीप शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। 
विज्ञापन
खाई में गिरने से बाल-बाल बची बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चांजू–नकरोड सड़क पर खल्ली के समीप शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया।   चांजू से चंबा की ओर जा रही एक निजी बस अचानक सड़क धंसने से खाई में गिरने से बाल-बाल बची। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात क्षेत्र में हल्की बारिश हुई थी, जिसके चलते सड़क किनारे की मिट्टी खिसक गई और सड़क का हिस्सा बैठ गया।

विज्ञापन

विज्ञापन


इसी दौरान जब बस यहां से गुजर रही थी तो उसका एक हिस्सा सड़क से नीचे लटक गया। स्थिति बेहद खतरनाक हो गई। इससे बस में सवार 15 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लेकिन, चालक की सूझबूझ और यात्रियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें