फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: लाखों कर्मचारियों को तीन फीसदी अतिरिक्त महंगाई भत्ता देने के आदेश, इस तिथि से मिलेगा लाभ

Thu, 10 Feb 2022 07:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने इस बारे में जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि एक जुलाई, 2021 से मौजूदा 28 फीसदी की दरों से बढ़ाकर 31 प्रतिशत किया जाएगा। यानी इसमें तीन फीसदी की बढ़ोतरी होगी। यह आदेश हिमाचल प्रदेश सेवाएं संशोधित वेतनमान नियम 2022 के तहत आने वाले नियमित कर्मचारियों पर लागू होंगे। 
विज्ञापन
डीए देने की अधिसूचना(सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए तीन फीसदी अतिरिक्त डीए देने के आदेश जारी किए हैं। अब आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की तर्ज पर 31 फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) दिया जाएगा। यह अतिरिक्त महंगाई भत्ता एक जुलाई 2021 से मिलेगा। इसे फरवरी महीने के एक मार्च को देय वेतन के साथ दिया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने इस बारे में जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि एक जुलाई, 2021 से मौजूदा 28 फीसदी की दरों से बढ़ाकर 31 प्रतिशत किया जाएगा। यानी इसमें तीन फीसदी की बढ़ोतरी होगी। यह आदेश हिमाचल प्रदेश सेवाएं संशोधित वेतनमान नियम 2022 के तहत आने वाले नियमित कर्मचारियों पर लागू होंगे। एक जुलाई 2021 से लेकर 31 जनवरी 2022 तक के डीए का एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में शामिल किया जाएगा। इस पर ब्याज एक मार्च से देय होगा। पेंशनरों को भी डीए और इसका एरियर एक मार्च को देय फरवरी की पेंशन के साथ दिया जाएगा।

विज्ञापन


डीए की इस अतिरिक्त किस्त देने की घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्ण राज्यत्व दिवस के उपलक्ष्य पर 25 जनवरी, 2022 को की थी। प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को पहले ही 31 फीसदी डीए जारी करने की घोषणा की गई थी, जबकि कर्मचारियों के लिए संशोधित वेतनमान में 28 फीसदी डीए देने का प्रावधान किया गया था। कर्मचारी इसमें समानता चाह रहे थे। वहीं, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने हिमाचल सरकार की ओर से डीए को 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 31 प्रतिशत करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। डॉ. मामराज पुंडीर ने कहा कि यह  23 जनवरी को मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक का नतीजा है। आज प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को यह लाभ मिल रहा है। उन्होंने इसके लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें