फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में सड़क हादसा: बरात से लौट रही कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत, तीन घायल

Thu, 10 Feb 2022 07:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)

सार

हराबाग क्षेत्र से गुरुवार सुबह बरात धार गांव गई हुई थी। दोपहर बाद एक्सयूवी गाड़ी जब बरात से लौट रही थी तो कुछ ही दूरी पर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। दो घायलों को उपचार के लिए डैहर स्थित सीएचसी और तीन को सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में भेजा गया। उपचार के दौरान सुंदरनगर नागरिक अस्पताल में लाए गए तीन में से दो युवकों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सुंदरनगर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुंदरनगर के रोपड़ी गांव से समैला जा रही बरात की कार धार के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  जानकारी के मुताबिक हराबाग क्षेत्र से गुरुवार सुबह बरात धार गांव गई हुई थी। दोपहर बाद एक्सयूवी गाड़ी जब बरात से लौट रही थी तो कुछ ही दूरी पर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। दो घायलों को उपचार के लिए डैहर स्थित सीएचसी और तीन को सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में भेजा गया। उपचार के दौरान सुंदरनगर नागरिक अस्पताल में लाए गए तीन में से दो युवकों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


हादसे में मारे गए युवकों की पहचान पवन कुमार (24) पुत्र मणिराम गांव त्रिहणी डाकघर जड़ोल तहसील सुंदरनगर और अजय कुमार (23) पुत्र मस्तराम निवासी गांव रोपड़ी डाकघर जड़ोल तहसील सुंदरनगर के तौर पर हुई है। घायलों में शेर सिंह (26) पुत्र रतन निवासी त्रिहणी डाकघर जड़ोल, शिवम कुमार (30) पुत्र संतराम निवासी घोरन डाकघर जड़ोल और संदीप कुमार (27) पुत्र रोशन लाल निवासी रोपड़ी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के तौर पर हुई है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। विधायक राकेश जम्वाल ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया मृतकों के परिजनों को फौरी सहायता के रूप में 50-50 हजार रुपये और घायलों को 10-10 हजार की राशि प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें