फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: रट्टा नहीं; समझ पर जोर, प्रदेश के स्कूलों में बदलेगा पढ़ाने का तरीका

Thu, 23 Oct 2025 11:11 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

 स्कूली विद्यार्थियों को रट्टा प्रथा के बजाय अब याद रखने की क्षमता के आधार पर पढ़ाई करवाने पर जोर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में अब बच्चों को पढ़ाने की विधि में बदलाव होगा। स्कूली विद्यार्थियों को रट्टा प्रथा के बजाय अब याद रखने की क्षमता के आधार पर पढ़ाई करवाने पर जोर दिया जाएगा। वहीं, कक्षा में विद्यार्थियों से प्रश्न पूछने के पैटर्न में भी बदलाव किया जाएगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड में प्रदेश भर के लगभग 90 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में परख के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला का इसी माह आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

इस कार्यशाला में प्रदेश भर के करीब 90 शिक्षक शामिल हुए। कार्यशाला कंपीटेंसी बेस्ड प्रश्नों पर आधारित थी। इसमें  शिक्षकों को विद्यार्थियों को पढ़ाने की विधि और कक्षा में प्रश्न पूछने के तरीके में बदलाव करने पर बल दिया गया। शिक्षकों को बताया गया कि स्कूलों में पढ़ाने की विधि को आधुनिक बनाने और बच्चों की समझ विकसित करने की आवश्यकता है। उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड अब परीक्षा के प्रश्नपत्रों में भी बदलाव करने जा रहा है।
विज्ञापन

मार्च में होने वाली परीक्षाओं के दौरान बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यूएस) पर अधिक जोर दिया जाएगा। इसके अलावा इस बार प्रश्नपत्र जंबल तरीके से ए, बी और सी सीरीज में आएंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि हाल ही में कंपीटेंसी बेस्ड प्रश्नपत्र तैयार करने को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई थी। परख के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में शिक्षकों को पढ़ाने के तरीके में बदलाव करने पर विषय विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें