फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSEB: बिजली बोर्ड में 2600 पद भरने, ओपीएस बहाल करने पर 20 मई को होगा फैसला

Thu, 18 May 2023 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

बिजली बोर्ड की सर्विस कमेटी की बैठक 20 मई को बुलाई गई है। बैठक में 2600 पद भरने और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने को लेकर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य बिजली बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के करीब 2,600 पद भरने और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने को लेकर 20 मई को फैसला होगा। वित्त और ऊर्जा सचिव की अध्यक्षता में बिजली बोर्ड की सर्विस कमेटी की बैठक 20 मई को बुलाई गई है। इसमें तकनीकी कर्मचारियों के पदोन्नति से संबंधित मामलों पर भी मंथन होगा।

विज्ञापन


कर्मचारी यूनियनों के दबाव के बाद अब दस माह बाद सर्विस कमेटी की बैठक बुलाई गई है।सर्विस कमेटी की बैठक नहीं होने से विभिन्न पदों के पदोन्नति अधिनियम में संशोधन व बिजली बोर्ड में नई भर्ती के मामले लटके हुए हैं। बोर्ड में सहायक लाइनमैन के 3,500 तथा सब स्टेशन अटेंडेंट के 500 से अधिक पद पदोन्नति से भरे जाने हैं।

वर्तमान में बिजली बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के लगभग 8,000 से अधिक पद खाली पड़े हैं। 2,600 पदों पर भर्ती प्रकिया शुरू करने का मामला सर्विस कमेटी में लंबित पड़ा है। अब 20 मई को प्रस्तावित बैठक में इन पदों को भरने का फैसला होना संभावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें