फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतारमण और तोमर आएंगे हिमाचल, तय करेंगे कौन बनेगा सीएम

Tue, 19 Dec 2017 10:19 AM IST
टीम डिजिटल/ शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल विस चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल की हार के बाद पार्टी में हलचल मची है। अब इस बात पर मंथन हो रहा है कि धूमल की जगह किस नेता को सीएम पद का उम्‍मीदवार घोषित किया जाए। 
विज्ञापन

  FM Arun Jaitley and General Secy of the party Saroj Pandey will go as observers to Gujarat & discuss about the leadership in the state. Similarly Defence Minister Nirmala Sitharaman and Narendra Tomar will go to Himachal Pradesh to discuss about the leadership there: JP Nadda pic.twitter.com/nSWF2znl5m — ANI (@ANI) December 18, 2017


इसी कड़ी में भाजपा आलाकमान ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र तोमर हिमाचल प्रदेश के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये नेता हिमाचल में नेतृत्व के बारे में चर्चा करेंगे। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्‍थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दी है। 
विज्ञापन


केंद्रीय भाजपा पार्टी नेतृत्व पर्यवेक्षक के माध्यम से हिमाचल में ये टलोलने की कोशिश करेंगे कि किसकों सीएम पद का उम्‍मीदवार घोषित किया जाएगा।  इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की नब्ज टलोली जाएगी।
विज्ञापन

सुजानपुर सीट नहीं चला ये फैक्‍टर

बता दें कि सुजानपुर सीट पर न मुख्यमंत्री प्रत्याशी का फैक्टर चला और न ही मोदी का मैजिक काम आया। बड़े नाम पर अकेले राजेंद्र राणा का रसूख ही भारी पड़ गया।  प्रदेश की सबसे हॉट सीट सुजानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल को शिकस्त दे दी है।

धूमल लगातार चार बार विधानसभा का चुनाव जीते हैं। दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन इस बार भाजपा दिग्गज धूमल पर कभी उन्हीं के शिष्य रहे राजेंद्र राणा भारी पड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें