फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: भाजपा नेता बलवीर सिंह के ऑडियो संदेश से मचा सियासी घमासान

Sat, 05 Nov 2022 08:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/हरिपुरधार (सिरमौर)

सार

रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की ही एक महिला कार्यकर्ता से फोन पर 3 मिनट 38 सेकेंड की बातचीत में बलवीर ने साफ कहा कि नारायण सिंह भाजपा के प्रत्याशी नहीं हैं। वह हाटी के उम्मीदवार हैं। भाजपा के प्रत्याशी वे थे, लेकिन उनका टिकट काट दिया। 
विज्ञापन
ऑडियो वायरल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पूर्व प्रत्याशी बलवीर सिंह के एक ऑडियो संदेश से रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में सियासी घमासान मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में वरिष्ठ भाजपा नेता गुपचुप तरीके से कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कह रहे हैं। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की ही एक महिला कार्यकर्ता से फोन पर 3 मिनट 38 सेकेंड की बातचीत में बलवीर ने साफ कहा कि नारायण सिंह भाजपा के प्रत्याशी नहीं हैं। वह हाटी के उम्मीदवार हैं। भाजपा के प्रत्याशी वे थे, लेकिन उनका टिकट काट दिया। बातचीत के दौरान बलवीर ने महिला से यह भी अपील की है कि इस बार गुपचुप तरीके से वोट कांग्रेस को देना। इस बीच महिला बलवीर से पूछती है कि आप किसको वोट दे रहे हैं।

विज्ञापन


बलवीर ने साफ शब्दों में कहा कि मेरा वोट भी कांग्रेस को ही है। महिला से यह भी कहा कि दिखावा ऐसा करना की आप भाजपा के लिए काम कर रहीं हैं लेकिन, समर्थन कांग्रेस का करना। आखिर में बलवीर सिंह ने महिला से आग्रह भी किया कि फोन के बारे में किसी को मत बताना। इस ऑडियो के बाद रेणुकाजी में भाजपा भी हरकत में आ गई है। बलवीर को पार्टी से निष्कासित करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है।  उधर, बलवीर सिंह ने माना कि ऑडियो उनका है। ये नामांकन से पहले का है, जब उनका टिकट कटा। गुस्से में ये शब्द कहे थे। बाद में उन्होंने भाजपा की नौहराधार में चुनावी जनसभा में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने नारायण को वोट देने की अपील की है। वह पार्टी के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें