फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shillai Assembly Seat: कांग्रेस की परंपरागत सीट रही शिलाई, पिता-पुत्र ही बने विधायक, सिर्फ एक बार खिला कमल

Sun, 27 Nov 2022 07:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन

सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर हर्षवर्धन चौहान व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के करीबी माने जाने वाले बलदेव तोमर के बीच एक बार फिर कांटे की टक्कर है।
विज्ञापन
हर्षवर्धन चौहान, बलदेव तोमर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद सिरमौर का शिलाई विधानसभा क्षेत्र ऐसा क्षेत्र है, जहां पिछले 65 वर्षों से राजपूत समुदाय के विधायकों का दबदबा रहा है। सिर्फ एक बार 2012 के विस चुनाव में ही इस सीट पर कमल खिला था। इस सीट से 7 बार गुमान सिंह ठाकुर विधायक रहे। जबकि 5 बार उनके पुत्र हर्षवर्धन चौहान विधायक बने, जो इस बार जीत का छक्का मारने के लिए मैदान में हैं।

विज्ञापन


बता दें कि 1957 से लेकर 1985 तक कांग्रेस पार्टी के टिकट पर ठाकुर गुमान सिंह शिलाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे, जो डॉ. वाईएस परमार की सरकारों में कैबिनेट मंत्री भी रहे। 1990 में जनता दल पहली बार शिलाई विधानसभा क्षेत्र में जीती और यहां से जगत सिंह नेगी विधानसभा पहुंचे। इसके बाद पूर्व मंत्री ठाकुर गुमान सिंह के पुत्र हर्षवर्धन चौहान 1993, 1998, 2003, 2007 व 2017 में पांचवी बार विधायक बने। खास बात यह है कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र से एक ही परिवार कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहा है। 

यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


इस बार अहम ये है कि केंद्रीय कैबिनेट के हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित करने की मंजूरी से चुनाव नतीजों पर कोई असर पड़ेगा या नहीं। ये 8 दिसंबर को नतीजे बताएंगे। यहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर हर्षवर्धन चौहान व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के करीबी माने जाने वाले बलदेव तोमर के बीच एक बार फिर कांटे की टक्कर है। 

2012 के चुनाव में बलदेव सिंह तोमर यहां से कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन को शिकस्त देकर पहली बार इस सीट पर कमल खिलाने में कामयाब हुए थे। 2017 के चुनाव की तर्ज पर एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन चौहान व बलदेव तोमर के बीच ही यहां कांटे की टक्कर मानी जा रही है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी से नाथू राम चौहान और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से सुरेश कुमार भी पहली बार भाग्य आजमाने उतरें हैं। 

सबसे ज्यादा 84.21 फ़ीसदी मतदान
इस सीट पर इस बार सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में कुल 75882 मतदाता हैं। इस चुनाव में सिरमौर जिला में सबसे अधिक मतदान प्रतिशतता शिलाई में ही दर्ज की गई। यहां पर 84.21 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल मतदाताओं में से इस बार 63904 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 34804 पुरूष व 29100 महिला मतदाताओं ने अपने वोट डाले। इससे पहले 2017 के चुनाव में भी जिला में इसी सीट पर सबसे अधिक मतदान दर्ज हुआ था। पिछले चुनाव में यहां 86.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें