भाजपा ने चुनावों से ठीक पहले वर्तमान विधायक एवं मंत्री राकेश पठानिया का निर्वाचन क्षेत्र बदलकर सबकों चौंका दिया। इस बार राकेश पठानिया के बजाय भाजपा ने रणवीर सिंह निक्का पर भरोसा जताया है।
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। नूरपुर में बारी-बारी से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी जीतते रहे हैं। 2007 में भाजपा नेता राकेश पठानिया ने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। 2012 के चुनावों में कांग्रेस के अजय महाजन जीते थे। वहीं, 2017 के चुनावों में भाजपा के राकेश पठानिया ने जीत दर्ज की।
इस बार भाजपा ने चुनावों से ठीक पहले वर्तमान विधायक एवं मंत्री राकेश पठानिया का निर्वाचन क्षेत्र बदलकर सबकों चौंका दिया। इस बार राकेश पठानिया के बजाय भाजपा ने रणवीर सिंह निक्का पर भरोसा जताया है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष अजय महाजन को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी से मनीषा कुमारी, बसपा से साली राम और सुभाष डडवाल निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
75.67 फीसदी मतदान
12 नवंबर को यहां महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व पुरुषों से ज्यादा मतदान किया। यहां 75.67 फीसदी मतदान हुआ। कुल 92,015 मतदाताओं में 69,628 मतदाताओं ने वोट किया। इनमें महिलाओं की संख्या 35,526 व पुरुषों की संख्या 34,101 रही। यहां पिछली बार से लगभग 6,000 के करीब ज्यादा वोट पड़ हैं। नियाड़ में सबसे अधिक 92 फीसदी मतदान हुआ। कलांगन में सबसे कम 64 फीसदी मतदान हुआ।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।