जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र में 2007 में कांग्रेस प्रत्याशी योगराज ने जीत दर्ज की थी। यहां से भाजपा ने फिर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर को मैदान में उतारा है।
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनावी इतिहास में कांग्रेस ने पिछले 33 साल में एक ही बार जीत दज की है। 1990 से विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत ही चली आ रही थी। लेकिन साल 2007 में कांग्रेस प्रत्याशी योगराज ने यहां जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के नवीन धीमान को 250 मतों के करीबी अंतर से हराया। वहीं 2012 और 2017 में एक बार फिर भाजपा के प्रत्याशी ने यहां लगातार दो बार जीत दर्ज की। वहीं इस बार भी भाजपा ने उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर को मैदान में उतारा है।
कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेंद्र मनकोटिया चुनावी रण में हैं। इसके अलावा जसवां परागपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी संजय पराशर और मुकेश ठाकुर भी चुनाव लड़ रहे हैं। जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र में 12 नवंबर को 57,928 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर छह प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद कर दिया है। इनमें 27,668 पुरुष और 30,260 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। किस प्रत्याशी को आर्शीवाद देकर जनता ने सत्ता की राह दिखाई है। इसका पता आगामी आठ दिसंबर को लग जाएगा।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।