फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: ईवीएम की सुरक्षा के लिए धर्मपुर, घुमारवीं के बाद बड़सर में भी कांग्रेसियों ने गाड़ा तंबू

Fri, 18 Nov 2022 08:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी (हमीरपुर)

सार

बड़सर कॉलेज में स्ट्रांग रूम के बाहर ईवीएम की निगरानी के लिए कांग्रेस से दो बार के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने तंबू लगाया है। कांग्रेस को आशंका है कि भाजपा चुनाव में जीत के लिए कोई थी हथकंडा अपना सकती है।
विज्ञापन
बड़सर में भी कांग्रेसियों ने गाड़ा तंबू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के मंडी के धर्मपुर और बिलासपुर जिले के घुमारवीं के बाद अब हमीरपुर के बड़सर में भी कांग्रेस ने स्ट्रांग रूम के बाहर ईवीएम की सुरक्षा के लिए तंबू गाड़ दिया है। बड़सर कॉलेज में स्ट्रांग रूम के बाहर ईवीएम की निगरानी के लिए कांग्रेस से दो बार के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने तंबू लगाया है। कांग्रेस को आशंका है कि भाजपा चुनाव में जीत के लिए कोई थी हथकंडा अपना सकती है। इसलिए स्ट्रांग रूम के बाहर तंबू लगाकर मतगणना तक ईवीएम की सुरक्षा का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम की निगरानी के लिए उपमंडल स्तर पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तीन स्तरीय है। सुरक्षा के लिए हिमाचल पुलिस के अलावा सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। चुनाव आयोग की तरफ से प्रावधान है कि अगर कोई प्रत्याशी स्ट्रांग रूम के बाहर निगरानी करने के लिए तंबू लगाना चाहता है तो वहां 10 तंबू लगा सकता है। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि स्ट्रांग रूम के बाहर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रात-दिन उपलब्ध रहेंगे।

उधर, उपमंडल अधिकारी बड़सर एवं उपमंडल के निर्वाचन अधिकारी शशि पाल शर्मा ने कहा कि निर्वाचन आयोग की तरफ से यह प्रावधान किया गया है कि अगर कोई प्रत्याशी स्ट्रांग रूम के बाहर अपनी निगरानी करना चाहता है तो वह वहां टेंट या तंबू लगा सकता है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र से जितने भी उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है, उन्हें लिखित में अवगत करवा दिया गया है। अलग-अलग पार्टियों से जो व्यक्ति निगरानी के लिए रहेंगे, उन्हें आईकार्ड भी दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें