फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drang Assembly Seat: द्रंग में गुरु-शिष्य में कड़ा मुकाबला, चुनावी मैदान में हैं तीन प्रत्याशी

Mon, 28 Nov 2022 11:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पधर(मंडी)

सार

द्रंग विधानसभा क्षेत्र में इस बार सबसे कम तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर का इस बार अपने ही शिष्य के साथ मुकाबला है।
विज्ञापन
कौल सिंह व पूर्ण चंद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के द्रंग विधानसभा क्षेत्र में इस बार सबसे कम तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर का इस बार अपने ही शिष्य के साथ मुकाबला है। पूर्ण चंद भाजपा के प्रत्याशी हैं जोकि कौल सिंह के शिष्य रहे हैं। लेकिन इस बार उन्होंने गुरु-शिष्य में कड़ी टक्कर मानी जा रही है। कौल सिंह द्रंग क्षेत्र से कई बार जीते हैं लेकिन 2017 के चुनाव में वह भाजपा के जवाहर ठाकुर से हार गए थे।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट

इस क्षेत्र में इस बार सबसे कम प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस से कौल सिंह ठाकुर और भाजपा से पूर्ण चंद हैं। जबकि बहुजन समाजवादी पार्टी के रमेश कुमार चुनाव मैदान में हैं। द्रंग विधानसभा क्षेत्र में कुल 91,525 मतदाता हैं।  इनमें पुरुष 47,018 और महिला मतदाता 44,707 हैं। इस बार इस सीट पर कुल मतदान प्रतिशत 79.25 रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली द्रंग सीट इस बार के चुनावों में किसी हॉट सीट से कम नहीं आंकी जा सकती। इस बार तीन ठाकुरों के बीच द्रंग से रोचक मुकाबला होना नामांकन के बाद तय हो गया है। 1977 के बाद नब्बे के दशक में मात्र ढाई वर्ष के कार्यकाल को छोड़ द्रंग सीट कौल सिंह ठाकुर का गढ़ मानी जाती रही है। कौल आठ बार जीत दर्ज कर 10वीं पारी खेलने के लिए चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें