फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: धनीराम शांडिल बोले- विधायक दल में सहमति नहीं बनी तो हाईकमान तय करेगा सीएम

Mon, 05 Dec 2022 05:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

पूर्व मंत्री और सोलन सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि आठ दिसंबर को आने वाले चुनाव नतीजों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। कहा कि चुनाव में कांग्रेस को हर वर्ग का साथ मिला है। 
विज्ञापन
कर्नल धनीराम शांडिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री और सोलन सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि आठ दिसंबर को आने वाले चुनाव नतीजों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। कहा कि चुनाव में कांग्रेस को हर वर्ग का साथ मिला है। अभी तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन रही है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल पर शांडिल बोले, कांग्रेस में विधायक ही अपने दल के नेता को चुनेंगे। यदि इसमें सहमति नहीं बनती है तो हाईकमान मुख्यमंत्री का चेहरा तय करेगा।

विज्ञापन


हालांकि, जब शांडिल से मुख्यमंत्री बनने पर सवाल किया गया तो वह बोले, मुझे जो भी पद हाईकमान देगा, मैं उसे स्वीकार करूंगा, फिर चाहे वह मुख्यमंत्री का हो या फिर कोई और। शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने धन बल से चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस को इन चुनाव में जन बल का साथ मिला है। कहा कि कांग्रेस ने जितने भी वादे अपने घोषणापत्र में किए हैं, वह जुमले नहीं हैं। सत्ता में आते ही उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने चुनाव में बेहतर प्रबंधन के लिए कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, संजय दत्त समेत सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें