फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: सीएम योगी बोले- भारत को अब कोई भी टेढ़ी नजर से नहीं देख सकता

Tue, 08 Nov 2022 06:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा/कुल्लू

सार

 भाजपा के स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कांगड़ा जिला के पालमपुर और कुल्लू के आनी में चुनावी जनसभाएं कीं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के पालमपुर और कुल्लू के आनी में चुनावी जनसभाएं कीं। उन्होंने कहा कि आज भारत पिछलगू देश नहीं बल्कि दुनिया का नेतृत्व करने वाला देश बन गया है। वैश्विक मंच पर भारत की सीमाएं सुदृढ़ हुई हैं। अब कोई भी टेढ़ी नजर से नहीं देख सकता। उन्होंने कहा कि इसमें हिमाचल के रणबांकुरों का भी बहुत योगदान है, जिन्होंने कारगिल युद्ध से लेकर अन्य युद्धों में अपनी जान की बाजी लगा कर देश की रक्षा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवावस्था में शांता कुमार जैसे नेताओं ने यह सपना देखा था कि जम्मू-कश्मीर में भी एक निशान, एक विधान व एक संविधान हो। उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर पूरा किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की हिमाचल सरकार ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। 

कांग्रेस के नेता सिर्फ अपने परिवार तक सीमित
सीएम योगी ने कुल्लू में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि राहुल व प्रियंका गांधी पर तंज कसा कि जब देश संकट में होता है तो दोनों भाई-बहन को जनता की याद नहीं आती, तब दोनों को अपनी नानी याद आती है, इटली याद आती है। कांग्रेस के नेता सिर्फ अपने परिवार तक सीमित हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भारत के 135 करोड़ लोग उनके परिवार हैं और उनकी देखभाल करना उनकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


आज भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक मंच पर आज भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। दुनिया की कोई समस्या ऐसी नहीं जिसका समाधान भारत के बिना निकल सके। जब भी दुनिया पर कोई संकट आता है, दुनिया भारत की ओर देखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें