फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: भाजपा कल शिमला में जारी करेगी विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र

Sat, 05 Nov 2022 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सबकी इस बात पर भी नजरें टिकी हुई हैं कि भाजपा ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को संकल्प पत्र में किस रूप में शामिल करती है।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा रविवार सुबह 10 बजे शिमला में ‘संकल्प पत्र -2022’ जारी करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में अपने इस चुनाव घोषणा पत्र को जारी करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप समेत कई वरिष्ठ नेता विशेष रूप से उपस्थित होंगे। 

विज्ञापन


भाजपा ने अपने इस संकल्प पत्र को बनाने के लिए राज्य सभा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई है। यह कमेटी पिछले कई दिनों से इस संकल्प पत्र को तैयार करती रही है। भाजपा इसे ‘नया रिवाज बनाएंगे, फिर भाजपा लाएंगे’ नारे के साथ जारी कर रही है। इसमें युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं, कारोबारियों, उद्योगपतियों समेत विभिन्न वर्गों के मुद्दों को शामिल किया गया है।

सबकी इस बात पर भी नजरें टिकी हुई हैं कि भाजपा ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को इस संकल्प पत्र में किस रूप में शामिल करती है। कांग्रेस पहली ही कैबिनेट में ओपीसी को बहाल करने की गारंटी दे चुकी है। इससे पहले इस संकल्प पत्र को शुक्रवार को लांच करने की योजना थी, मगर इसे फि र रविवार के लिए टाला गया है। शनिवार को कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी किया तो भाजपा इसे कांग्रेस के बाद जारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें