फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी: आनंद शर्मा बोले- भाजपा जुमलों की पार्टी, आज तक खाते में नहीं आए 15-15 लाख

Tue, 01 Nov 2022 06:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जुमलों की पार्टी है। आज तक किसी के खाते में 15-15 लाख रुपये नहीं आए।
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने बद्दी में जनसभा की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जुमलों की पार्टी है। आज तक किसी के खाते में 15-15 लाख रुपये नहीं आए। नोटबंदी के समय जिस परेशानी का सामना जनता को करना पड़ा, उसे आज तक भूला नहीं पाई है। वह मंगलवार को दून विधानसभा क्षेत्र के बनलगी के गांव जतरोग में कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल मे भाजपा सरकार ने मरीजों को अस्पतालों के बजाय स्कूलों में बंद कर दिया।

विज्ञापन


दवाइयों ओर इंजेक्शनों की कालाबाजारी की गई। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के वे नेता भी प्रचार के लिए आ रहे हैं, जिन्होंने हिमाचल सिर्फ नक्शे पर ही देखा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल और दून की जनता समझदार है। उन्हें पता है कि किस पार्टी ने आजादी की लड़ाई लड़ी। कौन सी पार्टी भारत को विकास की ओर लेकर गई। महंगाई पर भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। घरेलू गैस आम जनता की पहुंच से बाहर हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें