फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 947.47 करोड़ के निवेश के आठ प्रस्तावों को दी मंजूरी, 4442 लोगों को मिलेगा रोजगार

Sat, 18 Sep 2021 09:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

नए उद्योग स्थापित करने और वर्तमान इकाइयों के विस्तार की आठ परियोजना प्रस्तावों को शनिवार को हुई राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण सिंगल विंडो की 19वीं बैठक में स्वीकृति दी गई। प्रदेश में कुल 947.47 करोड़ का निवेश होगा और 4,442 लोगों को रोजगार मिलेगा। 
विज्ञापन
उद्योग(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए उद्योग स्थापित करने और वर्तमान इकाइयों के विस्तार की आठ परियोजना प्रस्तावों को शनिवार को हुई राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण सिंगल विंडो की 19वीं बैठक में स्वीकृति दी गई। प्रदेश में कुल 947.47 करोड़ का निवेश होगा और 4,442 लोगों को रोजगार मिलेगा।  बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह की तैयारियों में तेजी लाई जाएगी। प्राधिकरण ने ऑटो पार्ट्स के निर्माण के लिए मैसर्स इंडो फर्म इक्विपमेंट लिमिटेड गांव मलकूमाजरा सोलन को मंजूरी दी।

विज्ञापन


मफलर, सबैसी केनिर्माण के लिए मैसर्ज संधार टेक्नोलॉजी लिमिटेड ग्राम बागबनिया, सोलन, प्रसंस्कृत मांस की यूनिट के लिए मैसर्स शालीमार हैचरी लिमिटेड ऊना के प्रस्तावों को अनुमति दी। परफ्यूम, साबुन, हैंड सैनिटाइजर निर्माण के लिए आईटीसी लिमिटेड मानपुरा सोलन को मंजूरी दी। टैबलेट, कैप्सूल, ड्राई इंजेक्शन के लिए इनोवा कैपटेब झाड़माजरी सोलन को स्वीकृति दी। स्पैंडेक्स यार्न निर्माण के लिए मैसर्स इंडोरमा लोधी माजरा जिला सोलन और पैट बोतल, जार निर्माण के लिए मैसर्स इनोवेटिव टेक पैक बद्दी को मंजूरी दी। वायल एंपाउल इंजेक्शन निर्माण के लिए मैसर्स बीई फार्मास्युटिकल्स निहालगढ़, पांवटा साहिब के विस्तार को स्वीकृति दी।

निवेशकों से बैठक करने 25 को हिमाचल आएंगे केंद्रीय मंत्री गोयल
 प्रदेश के उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हिमाचल प्रदेश के दौरे पर 25 सितंबर को आएंगे। उद्योग मंत्री ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रदेश में निवेश करने वाले उद्योगपतियों से बैठक कर उनसे विचार-विमर्श करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें