कांगड़ा-चंबा में तीसा खंड की बलौरी पंचायत में एफपीएस खैरा डिपुधारक यासमीन अहमद 100 प्रतिशत ईकेवाईसी करने वाले पहले युवा बने हैं। यासमीन के पास कुल 300 के करीब राशन कार्ड है और लगभग 1,265 लोगों की जनसंख्या है। वह अपनी उचित मूल्य की दुकान पर लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए सीएससी और खुले में भी राशन बेचते हैं। वहीं, इसके अलावा चंबा में 72 प्रतिशत ई-केवाईसी हुई और कांगड़ा में 79 प्रतिशत ई-केवाईसी पूरी हुई है।
राशन कार्ड उपभोक्ता कब कैसे और कहां करें ई-केवाईसी
राशन कार्ड उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी करने के लिए प्ले स्टोर में जाकर ई-केवाईसी पीडीएसएचपी एप को डाउनलोड करना होगा, इसके बाद एप पर अपना आधार कार्ड या जिसकी ई-केवाईसी करनी होगी उनका आधार कार्ड नंबर डालना होगा। इसके बाद फेस रीडिंग के दौरान उपभोक्ता को तीन बार अपनी आंखें झपकानी होंगी फिर एप फेस रीड कर ई-केवाईसी कर देगा। उपभोक्ता एक मोबाइल के माध्यम से कितने भी नंबर डालकर एक से अधिक ई-केवाईसी कर सकते हैं, उन्हें केवल आधार कार्ड बदलना होगा। अब राशन कार्डों में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की भी ई-केवाईसी हो जाएगी और इसके लिए कहीं जाना भी नहीं पड़ेगा। उपभोक्ता घर बैठे ही ई-केवाईसी पीडीएसएचपी एप के माध्यम से ई-केवाईसी कर सकते हैं। कांगड़ा में अभी तक 79 प्रतिशत और चंबा में 72 प्रतिशत ई-केवाईसी पूरी हुई है और तीसा के यासमीन ने 100 प्रतिशत ई-केवाईसी पूरी कर पहले युवा बने हैं।