फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमकेयर मामला: जनकराज बोले- चार साल में नहीं हुआ किसी पुरुष की बच्चेदानी निकालने का ऑपरेशन, आरटीआई में खुलासा

Fri, 21 Aug 2026 04:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

विजिलेंस ब्यूरो की पूछताछ के ठीक एक दिन बाद विधायक डॉ. जनक राज ने हिमकेयर में बच्चेदानी के ऑररेशन को लेकर आरटीआई के तहत ली गई जानकारी जारी की। विधायक के अनुसार आरटीआई के तहत प्रदेश के तीन संस्थानों से जानकारी मांगी गई। 
विज्ञापन
विधायक डाॅ. जनकराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमकेयर योजना में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रहे विजिलेंस ब्यूरो की विशेष जांच टीम ने गुरुवार को इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज (आईजीएमसी) एवं अस्पताल शिमला के पूर्व एमएस और भरमौर से भाजपा विधायक डॉ. जनक राज से पूछताछ की थी। विजिलेंस ब्यूरो की पूछताछ के ठीक एक दिन बाद विधायक डॉ. जनक राज ने हिमकेयर में बच्चेदानी के ऑपरेशन को लेकर आरटीआई के तहत ली गई जानकारी जारी की। विधायक के अनुसार आरटीआई के तहत प्रदेश के तीन संस्थानों से जानकारी मांगी गई। 

विज्ञापन

यहां क्लिक कर देखें आरटीआई में मिली जानकारी

विधायक डाॅ. जनकराज। - फोटो : अमर उजाला
आरटीआई में ये जवाब मिला
इसमें प्रिंसिपल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, डॉ. आरपी टांडा मेडिकल व केएनएच से तीन बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी। विधायक ने कहा कि सभी जगह से एक ही जानकारी आई कि उनके अस्पताल में उस समयावधि के दौरान किसी भी पुरुष के बच्चेदानी के ऑपरेशन नहीं हुए हैं। सभी ने महिला मरीजों के बच्चेदानी के ऑपरेशन की संख्या बताई। तीनो अस्पतालों में इस दौरान क्रमश आईजीएमसी में 11, केएनएच में 2633 और टांडा मेडिकल कॉलेज में 155 महिला मरीजों की बच्चेदानी के ऑपरेशन की जानकरी दी गई। पुरुष की बच्चेदानी के ऑपरेशन से जुड़े सवालों पर अस्पतालों ने साफ कहा कि ऐसा कोई ऑपरेशन हुआ ही नहीं है। ऐसी कोई प्रक्रिया तीनों अस्पतालों में नहीं हुई है।
विज्ञापन

आरटीआई में इन बिंदुओं पर मांगी थी जानकारी
1. वर्ष 2019 से वर्ष 2022 के बीच संबंधित विभाग/अस्पतालों में कुल कितने बच्चेदानी निकालने के ऑपरेशन किए गए?
2. इनमें से कितने ऑपरेशन पुरुष मरीजों पर किए गए (यदि कोई हो तो वर्षवार विवरण सहित जानकारी प्रदान करें)?
3. यदि पुरुषों पर ऐसे ऑपरेशन किए गए, तो इस संबंध में उपलब्ध रिकॉर्ड/रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें